Tuesday, March 15, 2011

Powerful quake hits Japan



जपान देश बहुत कम समय मे उभरा है। उसे आज नैसर्गिक आपदाओ ने बुरी तरह घेर लिया है। उस नज़ारे को देखने से रोंगटे खड़े हो जाते है।
८.९ रिश्टर का भयंकर भूकंप वहा आया और साथ सुनामी नाम की राक्षस को भी लाया। इस राक्षस ने घर, कारखाने, कारे, ट्रक जो कुछ भी रास्ते में आया उसे अपनी आगोश में समा लिया है। इससे यही साबित होता है दोस्तों की इस ब्रम्हांड में ईश्वर से बड़ा कोई नहीं है। वो कुछ भी कर सकता है। हम चाहे कितना भी बचने कीकोशिश करे जब तक वो नहीं चाहता हम बच नहीं सकते।
आज मुझे वो दिन याद आ रहे है जब मै जापान गया था। ओक्टोबर १९९८ में दिवाली की रात, जब दुनिया दिवाली मना रही थी हम मुंबई के हावाई अड्डे पर हवाई जहाज की राह देख रहे थे. रात १२ बजे हम सवार हुए थे.
मुझे मालुम था जापान में हमेशा भूकंप आते है। इसलिए जब हम वहा पहुचे हमें एक ५५ माले की होटल के ४४ वे माले पर एक कमरे में ठहराया गया था। वहा उस माले पर पहुँचाते ही मुझे ऐसा लगाने लगा था की वह ईमारत डौल रही है। डर लगता था। वहा हार जगह लिखा था की भूकंप आये तो लिफ्ट का इस्तेमाल न करे। फिर क्या क
रे तो कमरे में जो कांच की दीवार थी उसे तोड़े उस पर सीढ़िया है उसका इस्तेमाल कर निचे उतारे। मै सोचने लगा की १० सेकण्ड में भूकंप तबाही मचा देता है और ४४ वे माले से नीचे यदि लिफ्ट से जाते है तो २ मिनिट लगते है। पैदल जाने में कितना समय लगेगा। दिल को पक्का कर लिया और यदि भूकंप आता भी है तो मै अपने कमरे से किसी हालत में बहार नहीं जाऊंगा ये ठान ली। हमारा भाग्य की एक महीने में भूकंप नहीं आया।
ईश्वर से प्रार्थना करते है की जापान में भूकंप पीडितो को खुशहाल रखे और जो मृत हुए हो उनकी आत्मा को शांति दे।

Sunday, October 31, 2010

अचार में चूहा




लालच से कभी किसी का भला नहीं हुआ है। बिल्लीब बंदर का किस्साक हो या बिल्लीघ भेडि़ये का। अंगूर सदा खट्टे ही रहते हैं और रोटी कभी बिल्लीी नहीं खा पाती है। किसी को भी लालच से लाभ हुआ हो, ऐसी मिसाल नहीं मिलती हैं। फिर भी लालच वो बला है जिससे गले मिलने के लिए सभी आतुर रहते हैं। लालच सदा ही ले डूबता है, कभी लालच में घिरकर कोई डूबने से बच नहीं पाया है। चाहे वो इंसान हो या कोई जीव जंतु। आज आपको चूहे की ऐसी कथाएँ बतला रहा हूँ जो लालच से घिरने पर अपने प्राण दे बैठे, वो सौ ग्राम का जीव लालच के कारण ही निर्जीवता को प्राप्तत हुआ।
एक शब्दे ज्ञानधारी चूहे ने अपने पैने दाँतों से कागज को कुतरने से पहले अपनी निगाहों और पढ़ने के कौशल के जरिए उस लेख को पढ़ लिया जो कि फल-सब्जीप के खाने से मिलने वाले फायदों को बतला रहा था। उस लेख को पढ़ने पर चूहे का अपने चूहेधर्म यानी कागज कुतरने से मोह भंग हो गया और वह तुरंत ही फल-सब्जियों की तलाश में दौड़ता कि तभी वो कागज चूहे की कूद फांद के कारण उलट गया और उसके दूसरी ओर प्रकाशित विज्ञापन पढ़ने पर उसे ज्ञान हुआ कि मध्यतम प्रदेश (एम.पी.) में अचार बनाने की एक मल्टीगनेशनल फैक्ट री लगी हुई है जहाँ पर रोजाना हजारों बोतलें अचार बनाया जाता है। विज्ञापन में दरअसल श्रमिकों की माँग की गई थी परंतु अपना चूहा क्योंपकि आधुनिक युग का ज्ञानवान चूहा था और पढ़ना जानता था इसलिए वो यह समझ गया कि अचार बनाने में फल-सब्जियों का ही इस्तेुमाल किया जाता है।
विज्ञापन पढ़ते ही वो मध्यनम प्रदेश की ओर जाने वाली एक फ्लाईट में चढ़ गया जबकि उससे जानकारी पाकर बाद में फ्लाईट में सवार हुआ चूहा पकड़ा गया। बाद वाली फ्लाईट चाहे देरी से गई परंतु विमान के सुरक्षाकर्मियों ने तलाश करके उसकी बलि चढ़ा दी। चूहे की बलि का किस्साय आप अखबारों में पिछले दिनों पढ़ ही चुके हैं, वो चूहा विदेश से भारत में फल-सब्जियों की तलाश में ही पहुँचा था परंतु वो फ्लाईट से बाहर निकल नहीं पाया और जब जहाज का दोबारा उड़ने का समय हुआ तो वो उतरता कि इससे पहले दिखलाई दे गया और जब दिखलाई दे ही गया तो उसे तलाश करके मार डाला गया। इस चूहामार युद्ध में चूहे ने विमान में भरपूर आतंक भी फैलाया।
तो अपना यह पहले वाला सौ ग्राम का चूहा, जिसे विज्ञापन पढ़ने पर आइडिया आया था, वो सकुशल उस अचार फैक्टोरी में प्रवेश पा गया। उस फैक्टलरी में घुसने में उसे खूब मशक्केत करनी पड़ी क्योंआकि रात्रि में दरवाजे के नीचे जाने पर उसके जाति वालों ने उसे खदेड़ दिया पर वो वहाँ से खदेड़े जाने पर भी नहीं रुका और सीवर की नालियों के जरिये फल-सब्जियों के उस भंडार में जा पहुँचा जहाँ पर पहुँचने की उसकी दिली तमन्नाे थी। चूहे के दिल रहा होगा और वो चूहा दिलदार भी था क्योंमकि विपरीत परिस्थितियों में उसने हौसला नहीं खोया था।
भंडार में पहुँचकर उसने खूब फल-सब्जियों को खाने का कम और कुतर डालने का खूब आनंद उठाया और विटामिन हासिल किए और कैलोरी का खर्चा किया। वो महंगी गोभी, शकरकंदी, शलजम, घिया, आम, कमल ककड़ी, सीताफल, आलू इत्या दि सभी पर अपने पैने दाँत आजमा रहा था। कुछ सब्जियाँ तो अचार के लिए जरूरी होती हैं परंतु कुछ सब्जियाँ अचार का वजन बढ़ाने और कम कीमतें होने के कारण प्रयोग में लाई जाती हैं। जिससे अचार व्य वसाय में खूब मुनाफा मिलता है। चूहा चाहे पढ़ा हुआ था परंतु उसे अचार बनाने की विधि के बारे में जानकारी नहीं थी। उसे नहीं मालूम था कि फल-सब्जियों का अचार बनाने से पहले खूब उबालकर फिर मशीनों में सुखाया भी जाता है। उसके बाद ही अचार बनता है। फैक्टकरियों में धूप इत्यानदि दिखलाने की रस्मी-अदायगी नहीं की जाती और न इतना समय ही होता है। यह कार्य मशीनों के द्वारा ही निपटाये जाने का युग है।
जिस भंडार में चूहे ने दावत उड़ाई थी, वो उसी में खर्राटे भर रहा था। उसे नहीं मालूम था कि उसके खर्राटों की आवाज किसी के कानों तक नहीं जाएगी क्योंतकि चूहे के खर्राटे कोई आसमान नहीं हिला सकते जबकि इस चूहे की मौत से भी पृथ्वी पर कोई भूकम्पी नहीं आया। शाम होते न होते फल-सब्जियों के उस ढेर में एकाएक उबला पानी छोड़ दिया गया, उस पानी के निकलने के सभी रास्तेय पहले से ही बंद कर दिए गए थे। गर्मागर्म खौलते पानी और फल-सब्जियों के बीच में छिपे रहने के कारण वो जब तक उछलकर बाहर अपना मुँह निकालता। तब तक तो वो पूरी तरह उबल चुका था। उसकी चूहालीला समाप्ति हो चुकी थी। यही चूहालीला बाद में अचारलीला बनी। जिसकी खबर अखबार में पिछले दिनों आप सभी पढ़ ही चुके हैं कि पाँच किलो के एक अचार के डिब्बेा में ढाई सौ ग्राम का चूहा निकला। सौ ग्राम का चूहा ढाई सौ ग्राम का कैसे बना, कुछ तकनीकी पहलुओं के चलते इस रहस्यल से पर्दा नहीं हटाया जा रहा है।
इस संदर्भ में कई ज्व।लंत प्रश्‍नों पर प्रबुद्ध और अचार प्रेमी संगत की प्रतिक्रिया की जरूरत है। वैसे इस प्रकरण से इंसान के अतिरिक्तभ अन्यि जीव जंतु भी सबक ले सकते हैं। इंसान को इस रिपोर्ट को अपने घर में जगह-जगह पर चस्पा कर देना चाहिए और इसकी आडियो कैसेट बनाकर घर में बजानी चाहिए, जिससे वे सभी सावधान हो सकें और इनकी हत्याज का सबब इंसान की लापरवाही न बने। अचार खाने से बचना भी इसका एक निदान है परंतु ऐसे इंसान ने अचार खाना छोड़ दिया फिर तो वो जीभ के चटकारे कैसे ले पाएगा, रसना का बेरस होना एक भला इंसान सह नहीं सकता।
पहला प्रश्न , पाँच किलो अचार के डिब्बेस में चूहा ही निकल सकता है। उसमें से हाथी का निकलना क्योंइ संभव नहीं है?
दूसरा प्रश्नल, इस डिब्बे में से छिपकली इत्या दि का मिलना तो संभव है और एकाध प्रकरणों में वे मिली भी हैं परंतु उनका इन अचारों में मिलना छिपकलियों के साक्षर होने का सबूत नहीं माना जा सकता है?
और अब तीसरा और अंतिम पर निहायत जरूरी प्रश्ना-
चूहा, छिपकली इत्यायदि तो इतने बड़े होते हैं कि बाद में अचार में आँखों से दिखलाई दे जाते हैं परंतु काक्रोच, गोभी के कीड़े, सुर्रियाँ इत्या दि जो अचार बनाते समय इसमें घुल जाते हैं, क्याद वे कभी पकड़े जा सकते हैं? और क्याल इंसान इस डर से कभी अचार खाना छोड़ सकेगा

बोलो, तुम विश्वास करोगी ?

यदि मैं कहूं कि तुम बिन मानिनि
व्यर्थ ज़िन्दगी होगी मेरी,
नहीं हंसेगा चांद हमेशा
बनी रहेगी घनी अंधेरी--
बोलो, तुम विश्वास करोगी ?

यदि मैं कहूं कि हे मायाविनि
तुमने तन में प्राण भरा है,
और तुम्हीं ने क्रूर मरण के
कुटिल करों से मुझे हरा है--
बोलो, तुम विश्वास करोगी ?

यदि मैं कहूं कि तुम बिन स्वामिनि,
टूटेगा मन का इकतारा,
बिखर जाएंगे स्वप्न
सूख जाएगी मधु-गीतों की धारा--
बोलो, तुम विश्वास करोगी ?


इसलिए जब भी हंसो, दिल खोलकर

तल्खियाँ सारी फ़ज़ा में घोल कर
क्या मिलेगा बात सच्ची बोल कर

गुम हुए खुशियों के मौसम इन दिनों
इसलिए जब भी हंसो, दिल खोलकर

बात करते हो उसूलों की मियां
भाव रद्धी के बिकें सब तोलकर
क्या बात है
ता फिर न इन्तज़ार में नींद आये उम्र भर
आने का अहद कर गये आये जो ख़्वाब में
ग़म तो ये है कि वो अहदे वफ़ा टूट गया
बेवफ़ा कोई भी हो तुम न सही हम ही सही (राही मासूम रज़ा)

तुम्हारे अह्द-ए-वफ़ा को अहद मैं क्या समझूं
मुझे ख़ुद अपनी मोहब्बत का ऐतबार नहीं

मैनें एहद किया था न उस से मिलूंगा मैं
वो रेत पे लकीर थी पत्थर पे नहीं थी ।
(साहिर लुधियानवी)
भोरौं का गुंजन
बिखरी आदर-सत्कारों की रंगोली
टूट गई मान मनुहारों की डाली

पेड़ों पर लोभ लालच की अमराई
उगी फ़सलों पर गद्दारी की बाली

विकसी दूषित विचारों की फुलवारी
फै़ली पाप-अधम की हरियाली
दया करूणा के पक्षी न आ पाते अन्दर
छल-कपट बन गया मन का माली

वासनाओं से भरा भौंरों का गुंजन
तितलियों के मुख नहीं लाज की लाली

कच्चे पड़ गये प्रण के पत्थर
ढह गई इमारतें मिसालों वाली
आशा पाण्डेय -सृजन गाथा